Thu Jun 11 12:31:41 IST 2026
नागपुर : सूत्र से प्राप्त जानकारी अनुसार नागपुर के तहसील पुलिस स्टेशन के तहत पाचपावली क्षेत्र में पांचपावली फाटा पुलिया के नीचे एक ही परिवार के 5 लोगो की हत्या करने की सनसनी खबर सामने आई है। जिससे उपराजधानी पूरी तरह दहला गई।
बताया गया कि परिवार के ही एक ने हत्या को अंजाम दिया।हत्या के बाद खुद ने आत्महत्या कर ली।मृतक आरोपी अलोक मासुरकर बताया गया।दिल दहलाने वाली घटना ने नागपुर में सनसनी फैली है।
मृतक लक्ष्मी बोबडे,अमीषा के साथ अन्य तीन लोगों की हत्या की जानकारी मिली। अमरावती के मूल निवासी आलोक मासुरकर ने अपनी पत्नी,साली सास लक्ष्मी बोबडे,व दो बच्चों का गला घोंटकर हत्या की।फिर खुद आत्महत्या की।अवैध संबंध को लेकर हत्या होने की आशंका जताई जा रही है। आलोक की अपने साली से मधुर संबंध होने से पत्नी व आलोक में हमेशा अनभन होती रहती थी। इस कारण को लेकर आलोक ने पूरे परिवार को ही निशाना बनाया।इस घटना से पूरे नागपुर शहर उपराजधनी में कोहराम मचा है। हत्या के घटना से नागपुर पुलिस की चिंता बढ़ी है।मामले की जांच चल रही है।